Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

खालिस्तानियों के निशाने पर CM नायब सैनी! जान से मारने की धमकी के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट; सुरक्षा घेरा हुआ अभेद्य

29

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ की ओर से जान से मारने की सीधी धमकी मिली है। मंगलवार सुबह गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के साथ-साथ शहर के स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस सनसनीखेज ईमेल के बाद प्रदेश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग अलर्ट पर हैं।

ईमेल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम लेते हुए उन्हें सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री के पास ‘एक मौका’ है, यदि उन्होंने हरियाणा विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन नहीं किया या पंजाब के साथ जुड़ने का विरोध किया, तो उनकी “जिंदगी खत्म” कर दी जाएगी। इसके अलावा, पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें सिखों का दुश्मन बताया गया है। इसमें हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात भी कही गई है।

ईमेल में न केवल मुख्यमंत्री को धमकी दी गई है, बल्कि आम जनता और बच्चों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। मंगलवार सुबह 7:13 बजे प्राप्त हुए इस संदेश के अनुसार, दोपहर 1:11 बजे गुरुग्राम के स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे ट्रेनों में सिलसिलेवार बम धमाके शुरू करने का दावा किया गया है। यह ईमेल विशेष रूप से डीएवी स्कूल सेक्टर-14, सेक्टर-49 और डीएवी पीपीएसजी को भेजा गया है। पत्र के ऊपर ‘हरियाणा है खालिस्तान’ और ‘अपने बच्चे बचाओ’ जैसे भड़काऊ नारे भी लिखे गए हैं।

 धमकी की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी और बम निरोधक दस्ता हरकत में आ गया है। संबंधित स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ईमेल भेजने वाले के रूप में ‘इंजीनियर गुरनाख सिंह’ और ‘डॉ. गुरनिरवैर सिंह’ का नाम दर्ज है। साइबर सेल की टीमें ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक कर रही हैं ताकि भेजने वाले का पता लगाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और सतर्क रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.