Sahibganj Road Accident: साहिबगंज में बाइक हादसे का शिकार, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत; ओवरस्पीडिंग बनी काल!
साहिबगंज: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभापुर डेरा के समीप बीती रात एनएच-80 पर सड़क दुर्घटना हुई. जिससे मौके पर ही बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई. मृतक शोभनपुर भट्ठा और तालबन्ना मोहल्ला के रहने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर भट्टा निवासी देवानंद यादव के 18 वर्षीय पुत्र बादल कुमार यादव और तालबन्ना मोहल्ला निवासी राजकुमार यादव का 23 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार यादव मोटरसाइकिल से महादेवगंज शादी समारोह में जा रहा था.
वाहन की तेज रोशनी बनी हादसे का कारण
जनकारी के अनुसार शोभापुर डेरा के समीप सामने से आ रहे बड़े वाहन के हेडलाइट की रोशनी से बाइक सवार अचंभित हो गए थे. जिसके कारण मोटरसाइकिल एनएच-80 के किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराया. जिसके कारण दोनों युवक की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल और नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवक को सदर अस्पताल भेज दिया. जहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया.
आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक बादल के आक्रोशित परिजनों और लोगों ने एनएच-80 को जाम कर दिया है. हालांकि मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश कुमार पांडेय ने जाम स्थल पर लोगों को समझा बुझा कर शांत करवा दिया. जिसके बाद एनएच-80 पर वाहनों का परिचालन प्रारंभ हो सका. वहीं दोनों युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.