Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...

झोले में मृत नवजात को लेकर सतना के जिला अस्पताल पहुंची महिला, मचा हड़कंप…

51

मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में शनिवार को एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला नवजात का शव झोले में लेकर पहुंच गई। महिला के हाथ में जिसने भी झोला देखा और जब उन्हें पता चला कि झोले में नवजात का शव है तो हर कोई हैरान हो गया। इस मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन तक भी पहुंच गई थी। बाद में पता चला कि जिस महिला के हाथ में झोला था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

महिला का नाम सविता सिंह परिहार पति अभय सिंह परिहार है। महिला जवाहर नगर में रहती है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने के बाद पिता को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला को एक साल से माइग्रेन की बीमारी है। जिसके चलते वह चीजों को भूल जाती है और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। जिसके चलते उसने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति अभय ने बताया है कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट थी और घर पर ही समय से दो महीने पहले बाथरूम में प्रसव हुआ था। जिसके बाद वह नवजात को पीले रंग के थैले में रखकर अस्पताल पहुंच गई थी। पति का कहना है कि महिला का सातवां महीना चल रहा था। पुलिस ने फोन कर सूचना दी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.