Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haridwar Elephant Attack: हरिद्वार में जंगली हाथी के हमले से किसान की दर्दनाक मौत, खेत में काम करने ... Patna Railway Track News: पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, चार दिन से लापता थी कॉलेज छ... West Bengal Bypoll Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का जलवा, नंदीग्राम और रेजिनगर स... Dehradun Doon Hospital News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में हथियार लेकर घुसा शख्स, डॉक्टरों के साथ बदसल... दिल्ली में मेट्रो और रेलवे सेवाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: 'सुरक्षा के नाम पर हर सेवा को पू... BCCI CoE Report: नेशनल क्रिकेट अकेडमी के इंजरी मैनेजमेंट पर बड़ा खुलासा, आईपीएल के बाद हर सीरीज में ... Awarapan 2 OTT Release: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम हुई 'आवारापन 2' US Sanctions on Indian Companies: ईरान के साथ तेल व्यापार पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, मुंबई की दो क... Indian Railways Cancellation: 10 अक्टूबर को दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, जानिए टि... WhatsApp Auto Reply Feature: क्या आपका भी व्हाट्सएप पर मैसेज देने में छूट जाता है दम? अब AI खुद देगा...

घर के बाहर से उठा ले गया चाचा, कमरे में बंद कर किया रेप; हैरान कर देगी 7 साल की मासूम से दरिंदगी की कहानी

37

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई. दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं बच्ची का मुंहबोला चाचा ही निकला. इस घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है. मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना में हुई घटना ने सभी हैरान कर दिया. बांदपुर चौकी के एक गांव में सात साल की एक मासूम बच्ची के साख रेप करने की घटना सामने आई है. पुलिस रेप करने के आरोप में बच्ची के मुंहबोले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका मुहंबोला चाचा और उसको उठा ले गया. कमरे में ले जाने के बाद उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ रेप किया.

बच्ची की चीख-पुकार सुन पहुंचे लोग

वहीं मासूम के साथ दरिंदगी करने लगा तो बच्ची की चीख पुकार सुन पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो बच्ची को गंभीर हालत में देखा हैरान रह गए. बच्ची को तत्काल अस्पताल ले गए. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी मुंहबोले चाचा को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मासूम के मुंहबोले चाचा पर रेप का आरोप है, वो पड़ोस में ही रहता है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बारे में आस पास लोगों और बच्ची के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.