Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

श्रीगंगानगर में BSF ने पाक रेंजर को किया अरेस्ट, भारतीय सीमा में घुसने की कर रहा था कोशिश

23

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों के मुताबिक भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने BSF ने एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पाक रेंजर बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान सीमा पर मुस्तैद जवानों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद रेंजर को पकड़ लिया गया.

फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि पाकिस्तानी रेंजर किस मकसद से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था. बॉर्डर से ये भारत की पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी बदले की कार्रवाई मानी जा सकती है. बताया जा रहा है कि BSF के अधिकारी पाक रेंजर से पूछताछ कर रहे हैं. वहीं इस घटना के बाद से बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है.

जल्द वापस लाया जाएगा पूर्णम शॉ

इस बीच पाकिस्तान की कैद में मौजूद बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शॉ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जवान को जल्द ही वापस लाया जाएगा. BSF के अधिकारियों ने पूर्णम की पत्नी रजनी को दी. कुछ दिन पहले ही रजनी अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के रिशरा से पंजाब के पठानकोट पहुंची थीं, जहां उन्होंने फिरोजपुर में बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर से मुलाकात की, इस दौरान ऑफिसर ने शॉ की रिहाई का आश्वासन दिया.

कमांडिंग ऑफिसर ने पत्नी को दिया भरोसा

मीडिया से बात करते हुए रजनी ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर ने कहा है कि पाकिस्तान रेंजर्स के साथ बातचीत की जा रही है और जल्द ही समाधान की संभावना नजर आ रही है. रजनी ने कहा कि ऑफिसर ने उन्हें भरोसा दिया है कि पूर्णम सुरक्षित हैं और जल्द वापस आ सकते हैं.

24वीं बटालियन के कांस्टेबल पूर्णम को पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पकड़ लिया था. उन्होंने अनजाने में फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी. तभी से उन्हें वापस लाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. इस बीच पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडल ने पूर्णम की कुछ तस्वीरें जारी की थीं, जिसमें वो आंखों में पट्टी बांधे नजर आ रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.