Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JNU Professor Dismissed: जेएनयू में यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकॉइजम को नौकरी से ... UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित,... Bathinda District News: बठिंडा में रात के वक्त कंबाइनों से धान की कटाई पर रोक, पराली जलाने पर भी सख्... Jalandhar News: जालंधर में रेडक्रॉस भवन की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले SFJ के दो ऑपरेट... Punjab DGP Appointment: पंजाब सरकार ने गौरव यादव को बनाया राज्य का नियमित डीजीपी, जारी हुआ आधिकारिक ... LPU Violence Case Update: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, रेडिट पर पोस्ट करन... Ludhiana News: चीन से सस्ते आईफोन मंगाने के नाम पर 22.20 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर... Mid-Day Meal Update: स्कूलों में दोपहर के भोजन के लिए नया वीकली मेनू जारी, 31 अक्टूबर तक रहेगा लागू Punjab Weather Update: पंजाब में सुहावना हुआ मौसम, 10 और 11 अक्टूबर को 7 जिलों में बारिश और तेज हवाओ... Ludhiana News: बीआरएस नगर के मोबाइल शोरूम में दिनदहाड़े आईफोन झपटने की कोशिश, दुकानदार की मुस्तैदी स...

घर के बाहर से उठा ले गया चाचा, कमरे में बंद कर किया रेप; हैरान कर देगी 7 साल की मासूम से दरिंदगी की कहानी

39

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई. दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं बच्ची का मुंहबोला चाचा ही निकला. इस घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है. मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना में हुई घटना ने सभी हैरान कर दिया. बांदपुर चौकी के एक गांव में सात साल की एक मासूम बच्ची के साख रेप करने की घटना सामने आई है. पुलिस रेप करने के आरोप में बच्ची के मुंहबोले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका मुहंबोला चाचा और उसको उठा ले गया. कमरे में ले जाने के बाद उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ रेप किया.

बच्ची की चीख-पुकार सुन पहुंचे लोग

वहीं मासूम के साथ दरिंदगी करने लगा तो बच्ची की चीख पुकार सुन पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो बच्ची को गंभीर हालत में देखा हैरान रह गए. बच्ची को तत्काल अस्पताल ले गए. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी मुंहबोले चाचा को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मासूम के मुंहबोले चाचा पर रेप का आरोप है, वो पड़ोस में ही रहता है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बारे में आस पास लोगों और बच्ची के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.