Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष...

इंदौर में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी भीषण टक्कर, एक की मौत, टुकड़े टुकड़े हो गया ट्रैक्टर

82

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जहां बड़गौंदा थाना क्षेत्र के गवली पलासिया में आइशर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर से ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए और टक्कर की आवाज कई दूर तक सुनाई दी। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और आईसर ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। घटना में ट्रैक्टर पर सवार सुदन्द राय की मौके पर मौत हो गई।

जानकरी के अनुसार, ट्रैक्टर सिमरोल से सागौर की ओर जा रहे थे तभी वह रास्ता भटक गए और मानपुर रोड की ओर जाने लगे तभी इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही आईसर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए।

वहीं ट्राली में सवार तीन लोग घायल हो गए जिन्हें शहर के सिविल अस्पताल लाया गया। इधर आईसर ट्रक चालक भी टक्कर के बाद वाहन में फंस गया जिसे यहां मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। बड़गौंदा पुलिस में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.