Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी!” बजट सत्र के 10वें दिन अचानक ‘एक्शन’ में आई बीजेपी; सदन में अफसरशाही के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

6

रांचीः बजट सत्र के 10वें दिन विपक्ष सरकार के खिलाफ आक्रामक होता दिखा. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की. पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों ने राज्य में अफसरशाही के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी की ओर ध्यान खींचा.

सरकार मनमाने तरीके से बाबू चला रहे हैंः बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि राज्य में अफसरशाही चरम पर है, जिसके कारण कोई भी काम समय पर नहीं होता है, होता भी है तो बिना चढ़ावा के नहीं होता. यानी भ्रष्टाचार चरम पर है जिसके कारण लोग परेशान हैं. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में अफसरों की मनमानी पर चिंता जताते हुए कहा कि लगता नहीं है कि अबुआ सरकार चल रही है.

उन्होंने कहा कि कोई भी अफसर सुनने को तैयार नहीं है चाहे अंचल चले जाइए, थाना चले जाइए, सभी जगह जनता परेशान है और सरकार निश्चिंत है. उन्होंने कहा कि लगता है कि राज्य में सरकार मनमाने तरीके से बाबू चला रहे हैं, जिसके कारण राज्य की क्या हालत हो गई है. हाथों में तख्ती लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों में नीरा यादव, पूर्णिमा दास सहित कई नेता मौजूद थे.

देर से जगी भाजपा, सदन के अंदर बाहर दबाव बनाने में जुटी

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आखिरी दौर में है. इसका समापन 18 मार्च को होगा इस तरह से देखें तो अब महज एक सप्ताह भी सदन नहीं चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत 18 फरवरी को ही हुई थी और इसको लेकर विपक्षी दल भाजपा ने सोमवार शाम रणनीति बनाने के लिए विधायक दल की बैठक की थी. हालांकि बजट सत्र के दौरान जब सदन के अंदर और बाहर विपक्ष की उदासीनता देखी गई तो सवाल उठने लगे थे. देर से ही सही प्रमुख विपक्षी दल भाजपा अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए जनहित के मुद्दे का सहारा ले रही है औेर सदन के अंदर बाहर मंगलवार को आक्रामक होती दिखी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.