Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ... IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया,... 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' यूक्रेन पर रूस का भीषण मिसाइल स्ट्राइक: अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में बिजली व उत्पादन ठप... अयोध्या राम मंदिर को चाहिए पहला फुल-टाइम CEO: सुरक्षा, डिजिटल मैनेजमेंट और करोड़ों श्रद्धालुओं के प्... एआई का इस्तेमाल कंपनियों पर पड़ा भारी: टॉप 1% फर्में हर कर्मचारी पर खर्च कर रहीं ₹7 लाख, रिपोर्ट में... नाग पंचमी 2026 पर करें कालसर्प दोष निवारण के ये अचूक उपाय: चांदी के नाग-नागिन का जल प्रवाह और मंत्र ... आंखों से बार-बार पानी आना सामान्य नहीं: जानिए इसके प्रमुख कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की लहर! सीएम विष्णु देव साय से मिले जापान के मंत्री आबे नोरिआकि; इंडस्ट्रियल हब बनाने पर बनी बड़ी सहमति

21

रायपुर: सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री की मुलाकात हुई. छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में दोनों की सौजन्य मुलाकात हुई.

विष्णुदेव साय नोरियाकी आबे के बीच औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग पर चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री नोरियाकी आबे ने सीएम साय से भेंट की. इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई.

निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री साय ने नोरियाकी आबे को शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए आबे को प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

सीएम साय ने जापान के राजनीतिक मामलों के मंत्री नोरियाकी आबे को बताया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचूर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे निवेशकों को आकर्षक अवसर मिल रहे हैं. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.