Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

मौसम का बड़ा अलर्ट: दिल्ली-NCR में अचानक पलटा मौसम, लौटी ठंड! जानें आपके शहर में कब होगी बारिश?

1

दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है. पिछले तीन सालों में फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा है. वहीं मार्च की शुरुआत भी तेज धूप और बढ़ते तापमान के साथ हुई. पिछले कुछ सालों की बात की जाए तो मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक हल्की सर्दी महसूस होती थी, लेकिन इस बार फरवरी में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए. हालांकि, बीते दो दिन से तेज हवाएं चलने की वजह से सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई. वहीं इसका दिन और रात के तापमान में कोई असर नहीं देखने को नहीं मिला.

भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 मार्च तक का मौसम का अनुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दो दिन दिल्ली-NCR में ज्यादा से ज्यादा तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. रात का तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन 4 मार्च से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में बीते दो दिनों से हवाएं की गति बदला है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां 33 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं, लेकिन इन हवाओं की स्पीड कम हो सकती है. मार्च के दूसरे हफ्ते में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचने का अनुमान लगाया है. इसका मतलब है कि तापमान चढ़ने से दिल्ली-NCR में गर्मी और बढ़ेगी. जैसे-जैसे मार्च आगे बढ़ेगा, गर्मी अपने तेवर दिखाएगी. आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से नहीं, गर्मी से सावधान रहने की जरूरत है.

हालांकि, दिल्ली-NCR में अभी कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं दिख रहा है. इसका मतलब है कि दिल्ली-NCR में बारिश का कोई अनुमान नहीं है. दिल्ली-NCR में मौसम बदलता हुआ भी नहीं दिख रहा है. मौसम लगातार साफ़ रहेगा, और मार्च में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से ज्यादा रह सकता है.

नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. हरियाणा के उत्तरी जिले में एनसीआर करनाल, जींद पनीपत और सोनीपत इलाके पड़ते है, जिनमें बारिश का अनुमान है.

यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम

वहीं यूपी के अधिकतर जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मार्च के पहले दिन ही गर्मी ने तेवर दिखने शुरू कर दिए है. वहीं नोएडा में 5 मार्च तक आंधी चलाने की संभावना है. पूर्वी जिलों में लगातार गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. मार्च के पहले दिन ही कई जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

बिहार के ज्यादातर जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. पूर्वी जिलों में गर्मी ने अभी से कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राज्य के कई जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 5-6 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

पहाड़ी राज्यों में लगातार ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है. जिससे यहां का तामपान सामान्य से कम है. आने वाले दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से हिमालयी क्षेत्र में अचनाक से मौसम में बदलाव देखने का मिलेगा. इसका असर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि इन राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.