Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

“मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?” जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा

29

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के डिस्चार्ज होने के बाद आज जंतर मंतर पर केजरीवाल ने एक जनसभा की. उन्होंने कहा कि बस मार्शलों और निकाले गए कर्मचारियों से भी मैं बात करूंगा. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ आप लोगों के साथ नहीं पूरी दिल्ली के साथ धोखा दिया. पूर्व सीएम ने कहा कि परसों दिल्ली की एक अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला किया कि ये दिल्ली वालों के पक्ष में है. उन्होंने कहा मैं आपको बधाई देना चाहता हूं. मैं जज साहब का धन्यवाद करना चाहता हूं कि ऐसे डर के माहौल में ऐसा धाकड़ फैसला दिया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 सालों से मोदी और शाह ने साजिश रची कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है. लेकिन जज साहब ने फैसला सुनाया कि मोदी जी आप झूठ बोल रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं. अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. ये 600 पेज का कोर्ट का फैसला है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश थी. कोर्ट का ये फैसला बीजेपी और मोदी जी के गाल पर तमाचा है.

मुझसे इतनी नफरत क्यों?

केजरीवाल ने कहा कि आज मैं अपनी नहीं देश की बात करने आया हूं. मुझे देश से प्यार है. आई लव इंडिया. मैं जब IIT मैं था तो मेरे बहुत अच्छे नंबर आते थे. मैं अमेरिका जा सकता था लेकिन नहीं गया. क्योंकि देश के लिए कौन काम करता.

जब मैं इनकमटैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर था तो एक सीए आया और बोला कि क्या सेवा करनी है. मैंने मना कर दिया. पूरे डिपार्टमेंट में फैल गया कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. लोग केजरीवाल की कसमें खाने लगे. फिर मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बना. पता नहीं मोदी जी मुझसे क्यों नफरत करते हैं. मैंने तो उनका कुछ नहीं बिगाड़ा. इतनी जांच कराई. केजरीवाल ने कहा मैं चैलेंज देता हूं कि आज कोई ठेकेदार कह दे कि मैंने पैसा लिया, मैं राजनीति छोड़ दूंगा.

उन्होंने कहा कि जब कोई देश से गद्दारी करता है तो मेरा खून खौलता है न. अरविंद केजरीवाल- लोग कांग्रेस के घोटालों से दुखी थे, 30 साल बाद 2014 में देश ने कांग्रेस से दुखी होकर मोदी जी को मौका दिया. लेकिन इन 12 सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया. एक बच्चा मेरा पास आया कि 12 साल इनकी परीक्षा पर चर्चा सुनी. प्रतियोगी परीक्षाओं में गया तो पेपर लीक हो गया तो मोदी जी नौटंकी बंद करिए.

‘विकसित भारत नहीं रहने लायक भारत बना दो’

केजरीवाल ने कहा कि दुनिया चांद पर पहुंच गई. इनसे सडकें नहीं बनी. लंदन, टोकियो, फ्रांस, जैसे देश चले जाओ. साफ-सुथरे शहर है. इनसे सड़कें नहीं बनी. गुजरात में 30 किलोमीटर की स्पीड से गाड़ियां चलती हैं. बिजिंग ने 12 साल में प्रदूषण कम कर लिया पर इनसे नहीं हुआ.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि विकसित भारत बनाना है. लेकिन पहले रहने लायक तो भारत बना लो. भ्रष्टाचार करने की बात करते हैं. गुजरात में इतना भ्रष्टाचार है उसपर एक्शन लो. केजरीवाल भ्रष्टाचारी नहीं है. ये हैं इनके लोग. उन्होंने कहा कि जेल में पकड़ कर सोनम वांगचुक, महाराज मलिक और मनीष सिसोदिया को पकड़कर जेल में डाल दिया. एक दिन मोदी जी पार्लियामेंट नहीं गए, बोले कि महिलाएं पीटेगी, तो मोदी जी को महिलाओं से, केजरीवाल से डर लगता है. मुझे गिरफ्तार करके अमितशाह और मोदी जी ने एक संदेश दिया है कि केजरीवाल जैसा हाल कर दूंगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.