Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Yamunanagar Suicide News: यमुनानगर में कोर्ट के नोटिस से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, मरने से पहले पत्नी को किया था वीडियो कॉल

14

यमुनानगर : यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दुखद घटना में सेशन कोर्ट के जज के रीडर ने फतेहपुर पुल से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं मृतक ने पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल की। नहर का दृश्य दिखाया और कहा कि वह इसमें कूदने जा रहा है। पत्नी ने जब शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए। बाद में उन्होंने पुलिस और गोताखोरों को इस हादसे की सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेश कुमार (55) निवासी गांधी धाम कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था और दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। सुरेश सेशन कोर्ट में रीडर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से शव को सिविल अस्पताल भिजवाया दिया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी सुमन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। सुसाइड करने के पीछे के कारण और वास्तविक वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि सुरेश को कोर्ट की तरफ से कोई नोटिस लगा हुआ था, जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था, यही सुसाइड की वजह हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.