Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को देगा टक्कर

25

ChatGPT और Gemini को टक्कर देने के लिए Sarvam AI ने देसी एआई टूल Sarvam Edge मॉडल को पेश किया है. इस एआई टूल की खास बात ये है कि इसे चलाने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी, इसका मतलब ये है आप फोन में इस टूल को बिना इंटरनेट के भी एक्सेस कर पाएंगे. इस मॉडल को लेकर कंपनी का कहना है कि ये मॉडल स्पीड, प्राइवेसी और रिलायबिलिटी पर फोकस करता है, साथ ही यह मुख्य भारतीय भाषाओं में भी सपोर्ट देता है.

What Is Sarvam Edge

रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्वम एज एक ऐसा एआई टूल है जो डेली के AI टास्क को हैंडल करने में सक्षम है. इन टास्क में ट्रांसलेशन, स्पीच रिकग्निशन और टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसे काम शामिल हैं. यह मॉडल कई भारतीय भाषाओं के लिए मजबूत सपोर्ट के साथ डिजाइन किया गया है और यह ऑटोमैटिकली पहचान सकता है कि व्यक्ति कौन सी भाषा बोल रहा है?

इस वजह से, यूजर्स हर बार टूल के साथ इंटरैक्ट करते समय कोई भाषा चुनने के बजाय बस नैचुरली बोल सकते हैं. इसकी टेक्स्ट-टू-स्पीच कैपेबिलिटी भी उसी भाषा सेट पर काम करती है जो इसे वॉयस असिस्टेंट के लिए यूजफुल बनाती है.

कमजोर नेटवर्क में भी मददगार

सर्वम एज का ट्रांसलेशन सिस्टम इंग्लिश समेत 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है. AI मॉडल 100 से ज्यादा भाषाओं के कॉम्बिनेशन में टू-वे ट्रांसलेशन को ऐनेबल करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऑफलाइन काम करता है, जो उन जगहों पर खास तौर पर मददगार हो सकता है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर या अनस्टेबल है. डेटा डिवाइस पर ही प्रोसेस होता है, इसलिए यूजर की जानकारी को क्लाउड पर भेजने की जरूरत नहीं होती, जिससे प्राइवेसी बेहतर होती है.

सर्वम AI का कहना है कि ये मॉडल मॉडर्न स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है और इसके लिए खास हार्डवेयर की जरूरत नहीं है. सर्वम एज को मौजूदा प्रोसेसर पर कम मेमोरी इस्तेमाल और तेज रिस्पॉन्स टाइम के साथ अच्छे से चलाने के लिए डेवलप किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.