Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnal Youth Dies in US: अमेरिका में दर्दनाक सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत, कैलिफोर्निया में च... Haryana Weather Alert: आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, हरियाणा में 10 से 15 अक्टूबर के बीच बारिश और तेज आ... Project Seabird Karwar: कारवार नेवल बेस पर रक्षा कर्मियों के लिए नई आवासीय सुविधाओं का उद्घाटन, CDS ... Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा नदी के कटाव से भीषण तबाही, रेलवे टैगिंग बांध और कई घर नदी में समाए Delhi News: फ्लाइट के अंदर से CJP चीफ अभिजीत दिपके और सौरव दास हिरासत में, प्रदर्शन से पहले दिल्ली प... Parliament News 2026: जयराम रमेश ने कहा- वोट के अधिकार पर हमला कर रही सरकार, CEC का इस्तीफा नैतिक अन... Flydubai Incident: भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान गिराना चाहता था को-पायलट, 9/11 जैसी साजिश का खुलास... Credit Card Lost and Block Guide: डेबिट या क्रेडिट कार्ड खो जाने या चोरी होने पर तुरंत ऐसे कराएं ब्ल... Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए कलश स्थापना के सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त Delhi Police Action 2026: CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, स्टेडियम और जोन बनाकर रोके गए ...

15 दिन में पकड़ाई हथियारों की दूसरी बड़ी खेप, आरोपित गिरफ्तार

39

धार। माफिया अभियान के तहत पुलिस को 15 दिन के भीतर अवैध हथियार की दूसरी बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपित से 22 देसी कट्टे, दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व कुक्षी पुलिस ने हथियार के सौदागर सुदीप अहिरवार को गिरफ्तार किया था। सुदीप से पूछताछ में गोपाल नामक युवक का नाम सामने आया था। 14 दिन की मेहनत के बाद कुक्षी पुलिस को आरोपित गोपाल को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

कम दाम में सिकलीगर से खरीदे हथियार

आरोपित बड़ी चतुराई से हथियार का सौदा करता था इस वजह से अब तक कोई रिकार्ड नहीं पाया गया। वह जिले और जिले के बाहर हथियार बेचता था। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया गया कि वह हथियारों को सिकलीगर से खरीदता था। आरोपित सिकलीगर से 15 हजार रुपये में पिस्टल, 10 हजार रुपये में कट्टा खरीदा था। इसमें वह पिस्टल को 30 से 40 हजार और कट्टे को 20 से 25 हजार रुपये में बेचता था। आरोपित आसपास के क्षेत्र में घूम कर ऐसे लोगों की तलाश करता था जिन्‍हे हथियार की आवश्यकता होती है। जब ग्राहक मिल जाता तो फोटो दिखाकर उसके साथ हथियार का सौदा करता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.