Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन... Gurdaspur Income Tax Raid: दोरांगला सब-तहसील कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, पांच घंटे तक... Jalandhar Railway Station Security: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की कड़ी सुरक्... Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 10 से 12 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बारिश की... Jalandhar Train Updates: दिल्ली प्रदर्शन के कारण वैष्णो देवी और अमृतसर रूट की ट्रेनें रद्द, यात्रियो... Jalandhar News: जालंधर में फर्जी सरकारी लॉटरी और सट्टे के धंधे का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिर... Ludhiana Jail News: ब्रौस्टल जेल में बंदियों को मोबाइल और नशा मुहैया कराने का भंडाफोड़, दो अधिकारी स... Bathinda News: बठिंडा कोर्ट परिसर में सरपंच के रिश्वत मामले को लेकर दो पक्षों में हाई-वोल्टेज हंगामा... Jagtar Singh Hawara Parole: पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा...

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.0, सुनामी का खतरा नहीं

38

जकार्ता। इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में मंगलवार देर रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 आंकी गई है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के हवाले से यह जानकारी दी। इस तेज भूकंप के कारण अभी तक कितनी जनहानि हुई है, इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

A magnitude 7.0 earthquake struck the Bali Sea region of Indonesia today, reports Reuters quoting European-Mediterranean Seismological Centre (EMSC)

— ANI (@ANI) August 28, 2023

सुनामी आने की आशंका नहीं

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 203 किमी उत्तर की ओर था। यह केंद्र धरती की सतह से 516 किमी की गहराई पर था। इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने आंकी है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने जानकारी दी है कि समुद्र की गहराई में आए भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.