Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

Mani Shankar Aiyar Statement: ‘पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM’, मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी भूचाल; जानें कांग्रेस का रिएक्शन

1

केरल में अगले कुछ महीनों के भीतर ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले यहां सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. कांग्रेस अपना यहां 10 साल का सूखा खत्म करने की कोशिश कर रही है. इस बीच कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर के एक बयान ने सरगर्मी बना दी है. उन्होंने दावा किया कि केरल में पिनराई विजयन एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे.

मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद मानों कांग्रेस में भूचाल आ गया है. यहां तक कि इस टिप्पणी के बाद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने दावा किया कि अय्यर का कांग्रेस से लेना देना ही नहीं है.उन्होंने लिखा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है. वह पूरी तरह से अपनी पर्सनल हैसियत से बोलते और लिखते हैं.

क्या बोले थे मणिशंकर अय्यर?

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मुझे ऐसा पूरा यकीन है कि पिनाराई विजयन एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि मैं अपनी अपील दोहराता हूं. केरल को देश का सबसे अच्छा पंचायती राज्य बनाने के लिए, हमारे पास जो भी अनुभव हैं, उसके आधार पर राज्य के कानूनों में बदलाव भी किया जाना चाहिए.

उन्होंने ये भी कहा कि केरल किसी अन्य राज्य के मुकाबले प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है. केरल असल में पंचायती राज्य वाला पहला राज्य है. अगर कानून की बात की जाए तो वह देश का दूसरा सबसे अच्छा राज्य है.

कांग्रेस ने किया अय्यर से किनारा

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के बयान से दूरी बना ली है. अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं रहा है. वह पूरी तरह से अपने व्यक्तिगत जानकारी के हिसाब से बोलते और लिखते हैं.

केरल में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस

केरल में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस ने यहां अपना 10 साल का वनवास खत्म करने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. यही वजह है कि पार्टी के कई बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी भी दी गई है. फिलहाल कांग्रेस केरल में मुख्य विपक्षी पार्टी है. CPI (M) लगातार दो बार से राज्य की सत्ता में बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.