Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप होगी आपकी कार; सरकार ने जारी किया फरमान

16

अगर आप दिल्ली में रहते हो और आपके पास 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल कार है तो दिल्ली सरकार का ये कदम आपकी परेशानी बढ़ाने वाला है. क्योंकि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने अब ये तय किया है कि सड़क पर ऐसे वाहन मिले तो उनको बिना किसी नोटिस के जब्त कर स्क्रैप कर दिया जाएगा.

दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 14 फरवरी को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया जिसमें चेतावनी देते हुए कहा गया है कि सड़कों पर खड़ी या चल रही कोई भी पुरानी गाड़ी बिना किसी पहले दिए नोटिस के स्क्रैप कर दी जाएगी.

दिल्ली सरकार के मुताबिक इस कदम का उद्देश्य दिल्ली में वायु प्रदूषण के मानकों को सख्ती से लागू करना है. जिसके तहत 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियां, End of Life (EOL) यानी पुरानी गाड़ियों की श्रेणी में आती हैं.

इस कार्रवाई से बचने के लिए दिल्ली के परिवहन विभाग ने जारी नोटिस में पुरानी गाड़ियों के मालिकों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने और अपनी गाड़ियों को दिल्ली से बाहर ले जाने का आग्रह किया है।

नोटिस में क्या कहा गया है ?

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने नोटिस में कहा गया है, “दिल्ली में पब्लिक जगहों पर चल रही BS-III और कम एमिशन स्टैंडर्ड वाली पुरानी गाड़ियों को कानून के मुताबिक बिना किसी पहले नोटिस के जब्त करके स्क्रैप कर दिया जाएगा. ऐसी गाड़ियों के मालिकों को सलाह दी जाती है कि वे उन्हें NCR से बाहर ले जाने से पहले NOC ले लें.”

पुराने वाहन हटाने के लिए शुरू की जाएगी मुहिम

इसी के साथ परिवहन विभाग जल्दी ही दिल्ली से पुरानी (EOL) गाड़ियों को हटाने के लिए मुहिम शुरू करेगा. जिससे राजधानी में बड़े पैमाने पर पुराने वाहनों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.