Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari News: अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक Crime News: मंदिर जाते समय महिला पर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पंडरी इलाके का मामला Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Shocking Incident: मैनेजर ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान! मौत या आत्महत्या? संदिग्ध परिस्थितियों ने उलझाई पुलिस की गुत्थी

1

गुड़गांव: सेक्टर-49 स्थित स्पेज आईटी पार्क में एक बिल्डिंग से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह चार बजे वह आठवीं मंजिल की बालकनी से कूद गया जिसकी पहचान 34 वर्षीय वरुण शंकर के रूप में हुई है। इसे इसी बिल्डिंग में स्थित एक कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत था।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले वरुण यहीं एक कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में मामला संदेहजनक है। उसकी कंपनी में कार्य करने वाले सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल की डिटेल भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर के मुताबिक, ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों के गुड़गांव आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.