Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

Punjab Crime: पंजाब में युवक की बेरहमी से हत्या, शव को नहर में फेंका; इलाके में फैली सनसनी

34

फरीदकोट: करीब पौने 2 महीने पहले फरीदकोट के गांव दीप सिंह वाला गांव से लापता हुए युवक कमलजीत सिंह का शव राजस्थान जैसलमेर नहर से मिलने के बाद परिवार में सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं परिवार ने संदेह जाहिर किया है कि उनके बेटे की हत्या कर लाश नहर में फेंकी गई है, जिसकी जांच होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक के पिता हरनेक सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को उनका बेटा घर से लापता हो गया था, जो दवा लेने फरीदकोट आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा जिसकी सदर सादक थाने में शिकायत दी गई, जहां 24 दिसंबर को केस दर्ज किया गया, लेकिन कल अचानक उन्हें खबर मिली कि उनके बेटे की लाश जैसलमेर नहर में मिली है। उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या कर लाश नहर में फेंकी गई है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कोटकपूरा से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके खिलाफ हथियार रखने का मामला दर्ज है और उनसे बरामद मोटरसाइकिल उनके बेटे कमलजीत की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके बेटे के फोन पर एक लड़की का भी फोन आया था, जो गिरफ्तार लड़कों की रिश्तेदार बताई जा रही है। उन्हें शक था कि उनके बेटे का उस लड़की से प्रेम संबंध हो सकता है, जिसके चलते उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया गया। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

इस बीच, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर को सादक थाने में कमलजीत नाम के लड़के के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी लाश जैसलमेर नहर से बरामद हुई थी। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.