Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

पंजाब में घने कोहरे के बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड को लेकर आई नई Update

21

टांडा उड़मुड: पंजाब में घने कोहरे का कहर दिखाई देने लगा है। टांडा इलाके में छाए घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह-सुबह हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच घने कोहरे के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। जालंधर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग, टांडा–होशियारपुर मार्ग और टांडा–श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए।

हालांकि पिछले कई दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है, लेकिन आज तड़के ठंड के साथ-साथ कई जगहों पर कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ ठंड में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। साथ ही ट्रैफिक विभाग ने कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की हिदायत दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड और धुंध में और अधिक इजाफा हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.