Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

Surajpur Police: सूरजपुर में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, खून का रिश्ता ही निकला महिला का कातिल; आरोपी गिरफ्तार

39

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज वारदात में मृतिका का दामाद ही हत्यारा निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कब मिला था शव ?

21 दिसंबर 2025 को पहिया गांव के जंगल में दुरती गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला रनिया का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था. शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

रिश्तेदार पर गहराया शक

जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के पारिवारिक संबंधों की जानकारी मिली. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह मृतिका की सौतेली नातिन के पति कमलेश पर गहराया.पुलिस के कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका ने उसे और उसके परिवार को लेकर अपशब्द कहे थे, जिससे वह काफी नाराज था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था- अनूप एक्का,एसडीओपी

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों को न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.