Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

Durg IT Park: दुर्ग में बनेगा नया आईटी पार्क, सीएम विष्णु देव साय का बड़ा एलान- छत्तीसगढ़ में विकास के लिए नहीं होगी फंड की कमी

28

दुर्ग: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की अहम बैठक स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में हुई. इस अहम बैठक में सीएम साय ने साल 2026-27 के लिए प्राधिकरण के बजट की जानकारी दी. सीएम साय ने कहा कि प्राधिकरण को 80 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान प्रस्तावित किया है. इसके अलावा इस मीटिंग में आईआईटी भिलाई के लिए 40 अलग अलग कंपनियों से एमओयू पर भी सीएम ने हस्ताक्षर किए .

सीएम साय के साथ कई मंत्री हुए शामिल

स्टील सिटी दुर्ग भिलाई के पीडब्ल्यूडी सभागार में इस मीटिंग का आयोजन किया गया. इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े,मंत्री गुरु सुखवंत साहेब, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री गजेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल हुए.

छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर हुई चर्चा

इस मीटिंग में सभी विधायक, राज्य शासन के सचिव,जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित 18 जिलों के कलेक्टरों ने भी हिस्सा लिया.CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सदस्यों की तरफ से विकास को लेकर सुझाव दिए गए. अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण को और कैसे विकसित किया जाए. इस पर चर्चा की गई. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतर ढंग से कैसे क्रियान्वित किया जाए. इस पर भी मंथन हुआ.

विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी.इसके लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है. जिससे प्राधिकरण के तहत आने वाले विकास कार्यों को जोर मिलेगा- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

कई एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की मीटिंग में कई अहम एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. आईआईटी भिलाई में आईटी पार्क के निर्माण के लिए 40 विभिन्न कंपनियों के साथ हस्ताक्षर हुए हैं. इससे IIT के विद्यार्थियों को आने वाले समय में लाभ मिलेगा.छत्तीसगढ़ में अलग अलग 5 प्राधिकरण हैं. जिसमें से अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण भी शामिल है. जिसमें राज्य के 35 विधानसभा और 18 जिले शामिल हैं. बीते दो महीने में दो बार इस मीटिंग का आयोजन किया गया था. कुछ कारणों की वजह से यह बैठक स्थगित हो गई थी. शुक्रवार 6 फरवरी को इस मीटिंग का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य के विकास को लेकर कुल 40 कंपनियों के साथ हस्ताक्षर हुए. कंपनी के डायरेक्टर कैलाश कुमार पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा जमीन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अगले पांच वर्षों में लगभग 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा. अब प्रदेश के युवाओं को हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

दुर्ग में बनने वाला आईटी पार्क राज्य की पहली बड़ी पहल है, जिसमें 40 से 45 ऑफिस स्पेस तैयार किए जाएंगे. इससे आईटी सेक्टर में स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर और आकर्षक पैकेज मिलेंगे-राजीव प्रकाश, डायरेक्टर, आईआईटी भिलाई

अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के पिछले पांच वर्षों के कार्यों, लंबित परियोजनाओं और नए प्रस्तावों पर सार्थक चर्चा हुई. यह दुर्ग के इतिहास के लिए महत्वपूर्ण दिन था. आईआईटी भिलाई के साथ 40 कंपनियों का एमओयू प्रदेश के विकास की नई दिशा तय करेगा- गजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री,छत्तीसगढ़

घान खरीदी पर सीएम साय का बयान

धान खरीदी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब ढाई महीने तक चली खरीदी की समीक्षा में कुछ किसान शेष पाए गए थे, जिनका सत्यापन या टोकन नहीं कट पाया था. ऐसे किसानों को राहत देते हुए धान खरीदी की अवधि बढ़ाई गई और अब उन्हें विश्वास है कि खरीदी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

नक्सलवाद पर सीएम साय का बड़ा बयान

नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के संकल्प के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे का लक्ष्य है. सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.