Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार: बोले- “वोट बैंक की राजनीति से नहीं, मजबूत इकोसिस्टम से होती हैं ट्रेड डील्स

26

पीएम मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण में विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया. पीएम ने कहा किहमारे पास आज दुनिया का सबसे बड़ा युवा टैलेंट है. विश्व में आज जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, भारत उनका निवारण करने वाला देश है. भारत की ग्रोथ हाई और इन्फ्लेशन लो है. ये हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है. पीएम मोदी ने ट्रेड डील को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि ट्रेड डील मजबूत इकोसिस्टम होती हैं ना कि वोट बैंक की राजनीति से.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दुनिया आज एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है. सबका झुकाव भारत की ओर है. भारत आज विश्व मित्र के रूप में अनेक देशों का भरोसेमंद पार्टनर बना है. आज पूरी दुनिया ग्लोबल साउथ की चर्चा करती है, जिसके सूत्रधार के रूप में भारत बुलंद आवाज बन गया है.

आज फ्यूचर रेडी ट्रेड डील कर रहा है भारत

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत अनेक देशों के साथ फ्यूचर रेडी ट्रेड डील कर रहा है. दुनिया के 9 बड़े देशों के साथ ट्रेड डील की गई है. इसमें मदर ऑफ आल डील्स भी है. पीएम ने विपक्ष पर तंज कसा- जो लोग थक गए और चले गए उनको एक दिन जवाब देना होगा कि दुनिया का कोई देश हमसे डील क्यों नहीं कर रहा था.

वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोगों ने कभी सोचा ही नहीं

उन्होंने कहा, दुनिया के देश हमारे साथ ऐसे ही आज डील नहीं कर रहे हैं. जब डेवलप कंट्री डेवलपिंग कंट्री के साथ डील करती हैं तो अपने आप में ये बड़ी बात है. वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोगों ने देश के लिए कभी सोचा ही नहीं. जहां तक कांग्रेस का सवाल है, मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकारों के प्रधानमंत्रियों ने लाल किले से भाषण दिए, उन्हें देख लो. उनके पास कोई विजन नहीं था.

बड़े-बड़े देश हमसे संबंध रखने के लिए आतुर

पीएम मोदी ने कहा, आज के भारत की कोशिशों का नतीजा है कि बड़े-बड़े देश हमसे संबंध रखने के लिए आतुर हैं. ईयू के साथ ट्रेड डील हो या अमेरिका के साथ, पूरा विश्व ट्रेड डील की तारीफ कर रहा है.जब ईयू के साथ ट्रेड डील हुई तो पूरी दुनिया को यकीन हुआ कि वैश्विक स्तर पर स्थिरता बढ़ेगी. अमेरिका के साथ डील होने पर ये यकीन और मजबूत हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.