Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प...

डिंडौरी के जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,चार पार्षद सहित अन्य कांग्रेसी नेताओ ने भाजपा की ली सदस्यता

44

डिंडौरी। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पूर्व कॉग्रेस जिला अध्यक्ष,नगर परिषद के चार कॉग्रेस पार्षद ने भी बुधवार को भोपाल में भाजपा की सदस्यता ली। भोपाल में सदस्यता लेने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया की अगुवाई में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यवहार, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सहित नगर परिषद डिंडोरी के चार पार्षद भोपाल एक दिन पहले मंगलवार को ही पहुंच गए थे।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। बताया गया कि लंबे समय से जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य नेताओ के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते विधानसभा चुनाव में डिंडोरी विधानसभा से टिकट की दावेदारी भी कांग्रेस से कर रहे थे। टिकट न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर चुनाव भी लड़ा।

यद्यपि इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई, लेकिन चुनाव के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। उनके साथ डिंडोरी नगर परिषद से पांच बार के लगातार पार्षद रितेश जैन, रुपाली जैन, रजनीश राय सहित जिला पंचायत सदस्य हीरा रुदेश परस्ते ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा द्वारा उन्हें सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया सहित जिले से भी कई नेता शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.