Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

योगी प्रशासन से भिड़े शंकराचार्य! संगम स्नान से रोकने पर शुरू किया आमरण अनशन; लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

27

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन लगातार जारी हैं. स्वामी रविवार दोपहर से ही अनशन पर बैठे हैं, शंकराचार्य ने पूरी तरह से अन्न-जल छोड़ रखा है और वह धरने पर बैठे हैं. शंकराचार्य की मांग है कि प्रशासन प्रोटोकॉल के साथ उन्हें ले जाकर गंगा स्नान कराए.

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कहने पर मेरे साथ ये बर्ताव किया गया ताकि वो हमें सबक सिखा सकें. शंकराचार्य ने सतुआ बाबा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे विवाद के बाद दूसरे संत को पूरी वीआईपी व्यवस्था के साथ स्नान कराया गया जो दोहरा चरित्र हैं.

बता दें, शंकराचार्य और प्रशासन के बीच हुए बवाल के बाद सतुआ बाबा सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए पहुंचे थे और प्रशासन ने उन्हें पूरी वीआईपी व्यवस्था के साथ गंगा स्नान कराया था. लेकिन शंकराचार्य रोक दिया था और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की.

शंकराचार्य ने लगाए बड़े आरोप

शंकराचार्य ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कल उनकी हत्या करने की साजिश थी. शंकराचार्य ने बैरिकेडिंग तोड़े जाने वाले आरोप पर कहा कि उनके लोगों ने बैरियर नही तोड़ा था बल्कि वह वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से बात करने गए थे, जबकि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा हैं कि उनके समर्थक बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

क्यों हुआ शंकराचार्य के साथ प्रशासन का विवाद?

बता दें, कि कल मौनी अमावस्या पर पालकी और भक्तों के साथ स्नान की अनुमति न दिए जाने को लेकर शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद था. जिसके बाद शंकराचार्य के शिष्यों और भक्तों के साथ पुलिस की धक्का मुक्की भी हुई.

संगम नोज पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शंकराचार्य से कम संख्या में पैदल जाकर स्नान करने की पेशकश की थी. प्रशासन से बात न बनने के चलते संगम नोज वॉच टावर के पास जमकर हंगामा हो गया. इसके बाद शंकराचार्य को पुलिस प्रशासन ने बैरंग वापस लौटा दिया था. वापस लौटाए जाने के बाद से ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में अनशन पर बैठे हैं. माघ मेले में गंगा नदी के उस पार सेक्टर चार में त्रिवेणी रोड पर स्थित है ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शिविर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.