Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

Rahul Gandhi on BJP-RSS: ‘हमारा काम संवाद, उनका काम आदेश’; राहुल गांधी ने समझाया विचारधारा का अंतर, छिड़ी सियासी जंग

34

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूडीएफ महा पंचायत में बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला. राहुल ने कहा कि आरएसएस और भाजपा सत्ता के केंद्रीकरण के पक्षधर हैं, जबकि कांग्रेस सत्ता के विकेंद्रीकरण के पक्ष में है. राहुल ने कहा कि अगर आप भाजपा, RSS और कांग्रेस पार्टी के बीच के अंतर को थोड़ा गहराई से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वे सत्ता के केंद्रीकरण के लिए खड़े हैं और हम सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए खड़े हैं. वे भारत के लोगों से आज्ञापालन चाहते हैं. वे भारत के लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहते.

If you look deeply at the difference between the BJP & RSS and us, the Congress party, you will see that they stand for centralisation of power, and we stand for decentralisation of power.

UDF और कांग्रेस नेताओं से राहुल का सवाल

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमने दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कीं. इस दौरान सबने यही कहा कि यूडीएफ पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है. मगर सबसे बड़ा सवाल ये है कि चुनाव जीतने के बाद आप क्या करेंगे? राहुल ने कहा कि यह सवाल UDF और केरल कांग्रेस के नेताओं से है. उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की समस्या है.

नेतृत्व का लोगों के लिए सुलभ होना जरूरी

राहुल ने कहा कि यूडीएफ और कांग्रेस पार्टी को केरल के लिए एक ऐसा विजन देना होगा जो इन सभी समस्याओं का समाधान करे. मुझे विश्वास है कि इस मंच पर मौजूद नेतृत्व में यह समझने की क्षमता है कि केरल के लोग क्या चाहते हैं और वे केरल के लोगों की जरूरतों को पूरा करेंगे. राहुल ने आगे कहा कि किसी भी सरकार की सफलता के लिए, नेतृत्व का लोगों के लिए सुलभ होना जरूरी है.

उन्होंने ये भी कहा कि नेतृत्व को लोगों के साथ घुलना-मिलना होगा और मुझे विश्वास है कि यूडीएफ और कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व विनम्र होगा, केरल के लोगों के साथ घुलेगा-मिलेगा और सच में केरल के लोगों की आवाज बनेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.