Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट...

MP IAS Transfer List: मध्य प्रदेश में 26 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, दिलीप कुमार यादव बने एमडी; जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

31

मध्य प्रदेश शासन ने रविवार की देर शाम बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसमें कई अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव के आदेश जारी किए हैं. स्वास्थ्य,उर्जा, आदिवासी विकास, पर्यटन सहित कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की. इसमें 26 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. यह सूची रविवार को जारी की गई. इस ट्रांसफर सूची में शिवशेखर शुक्ल, उमाकांत उमवार, शोभित जैन, जान किंग्सले जैसे आईएएस अधिकारियों को कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. शिवशेखर शुक्ल को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गए हैं.

MP IAS TRANSFER LIST

MP IAS TRANSFER LIST

द‍िलीप कुमार यादव बने एमडी

26 IAS अफसरों की सूची में सबसे चर्चित नाम आईएएस द‍िलीप कुमार यादव का है. द‍िलीप कुमार यादव को इंदौर दूष‍ित पानी कांड में नगर न‍िगम आयुक्‍त पद से हटाया गया था. उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है. उन्हें पहले इंदौर से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाकर भोपाल बुलाया लिया गया था.

MP IAS TRANSFER LIST

MP IAS TRANSFER LIST

मोहन यादव के विदेश रवाना होने से पहले सूची जारी

राज्य शासन ने यह तबादले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दावोस यात्रा पर रवाना होने के पहले जारी किए हैं. इसमें राज्य शासन ने उमाकांत उमराव से खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली है. अब उनके पास सिर्फ पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिम्मेदारी रहेगी. वे विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे.

इसी तरह 2008 वैच के विशेष गढ़पाले को सचिव, ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर के साथ मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी दी गई है. तरुण राठी को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं से हटाकर आयुक्त, आदिवासी विकास बनाया गया है. वहीं, शोभित जैन को खाद्य विभाग के सचिव पद से पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव बनाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.