Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

छठ पूजा के अंतिम दिन नालंदा में मातम: नदी में नहाते समय 6 लोग डूबे, 5 की मौत से हड़कंप

30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा जिले छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे छह लोग नहाने के दौरान नदी में डूब गए, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. मामले में गोताखोरों की मदद से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश अब भी जारी है. जबकि, एक ने तैरकर जान बचाई.

घटना हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव का है. यहां सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान 5 लोगों की नदी में डूबकर मौत हो गई. जबकि, एक ने तैरकर जान बचाई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. वहीं हादसे के बाद गांव वालों में आक्रोश देखने को मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि छठघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का कोई भी इंतजाम नहीं था.

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान

मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे है. बताया जाता है की राजकुमार की पत्नी छठ पूजा की थी और इसी में शामिल होने के लिए सभी छठघाट पर गए थे. तभी नहाने के दौरान यह हादसा हो गया. सभी स्नान कर रहे थे स्नान करने के दौरान ही वे गहरे पानी में चले गए. एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी एक के बाद एक पांच लोग डूबने लगे. किसी तरह एक ने तैरकर अपनी जान बचाई. जिस जगह घटना हुई वहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किये गए थे.

लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में छठ पर्व की खुशियां शोक और मातम का माहौल मे तब्दील हो गया. मामले को लेकर एसडीओ हिल्स ने बताया कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. एसडीआरएफ की टीम फिलहाल लापता शव तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.