Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ तैयार! 30 अक्टूबर को जारी हो सकता है घोषणापत्र, अंतिम रूप देने का काम जारी

25

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है. संकल्प पत्र को लेकर आज पटना में बीजेपी के बिहार चुनाव के मैनिफेस्टो कमिटी की बैठक होगी. इस बैठक में बीजेपी के संकल्प पत्र के मुद्दों, वादों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

इस बैठक में संकल्प पत्र जारी करने की तारीख भी तय होगी. सूत्रों के मुताबिक 30 अक्टूबर को बीजेपी का संकल्प पत्र जारी हो सकता है. गृह मंत्री अमित शाह इसे जारी कर सकते हैं. इसके साथ ही एनडीए का साझा एजेंडा फॉर गवर्नेंस भी तैयार किया जा रहा है.

किसपर रहेगा जोर?

इसमें एनडीए के सभी सहयोगी दलों के घोषणापत्र की प्रमुख बातों को शामिल किया जाएगा. बिहार को शैक्षणिक और औद्योगिक हब बनाने पर ज़ोर होगा. युवाओं को रोज़गार देने के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान हो सकता है. बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे. 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी. बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

इंडिया गठबंधन का घोषणापत्र कब?

विपक्षी इंडिया गठबंधन आज मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार से चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, जिससे एक दिन पहले महागठबंधन घोषणा पत्र जारी करेगा. ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कुछ और अहम राजनीतिक घोषणा की जा सकती है, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बनाये जानी की बात भी सामने आ रही है.

तेजस्वी यादव को जब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था, तब भी यह कहा गया था कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है. वहीं, तेजस्वी यादव ने हाल ही में हर परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी सुनिश्चित करने का वादा किया था लेकिन सत्तापक्ष और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने इसे चुनावी रेवड़ी करार दिया था. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि इस वादे को जमीन पर उतारने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.