Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी

1

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ममाइल गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे आदिम जनजाति समुदाय के एक मजदूर की खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के रंका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव निवासी रामदेव कोरवार के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 15 दिनों से ममाइल स्थित निर्माण स्थल पर रहकर मजदूरी का काम कर रहा था, जिससे उसके परिवार और साथियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

🩺 अचानक तबीयत बिगड़ने पर खूंटी सदर अस्पताल किया गया था रेफर, तड़के हुई मौत

परिजनों और साथियों से मिली जानकारी के अनुसार, रामदेव कोरवा पिछले दो-तीन दिनों से बीमार चल रहा था और स्थानीय स्तर पर ही दवा ले रहा था। इसी बीच अचानक तेज बुखार और गंभीर स्थिति होने पर उसे सबसे पहले बंदगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात गंभीर अवस्था में उसे खूंटी लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तड़के करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। खूंटी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद उरांव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर शव को वाहन से पैतृक गांव गढ़वा भेजने की व्यवस्था कर दी है।

🚛 ठेकेदार ने दी जानकारी: मुंशी की सूचना पर तुरंत भिजवाया गया था अस्पताल

निर्माण कार्य करवा रही एजेंसी के संवेदक संजीत कुमार ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर मृतक के फूफा मंजीत कोरवा बतौर मुंशी कार्य करते हैं और उनके जरिए ही ग्रामीण इस कार्य से जुड़े थे। मुंशी द्वारा तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही तत्काल वाहन की व्यवस्था कर मजदूर को अस्पताल भिजवाया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.