Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका! तूफानी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा का टूटा कंधा, इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत

21

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है. लेकिन, उससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके धाकड़ ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा को इंजरी हो गई है. SA20 में खेलते हुए फरेरा का कंधा चोटिल हो गया, जिसके बाद उनके टूर्नामेंट में खेलने पर सस्पेंस मंडराने लगा है

फरेरा का कब, कहां और कैसे टूटा कंधा?

डोनोवन फरेरा को चोट जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच 17 जनवरी को खेले मुकाबले में लगी. उस मैच में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स से खेल रहे फरेरा कवर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक गेंद को रोकने के लिए उन्होंने डाइव लगाया, जिसमें अपना कंधा चोटिल कर बैठे. फील्डिंक के बाद उस मैच में फरेरा बल्लेबाजी के लिए भी आए मगर कंधे की इंजरी के चलते एक गेंद से ज्यादा नहीं खेल पाए और रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए. ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक उनके कंधे में फ्रैक्चर है.

SA20 से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप खेलना भी मुश्किल

कंधे के फ्रैक्चर ने डोनोवन फरेरा को सिर्फ SA20 से ही बाहर नहीं किया है बल्कि उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर भी तलवार लटका दी है. अगर फ्रैक्चर है तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि वो अब टी20 वर्ल्ड कप तक फिट हो सकेंगे. ऐसे में उनके आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर होने के चांस बढ़ गए हैं.

डोनोवन बाहर हुए तो रिकल्टन की होगी मौज

अब सवाल है कि डोनोवन फरेरा अगर बाहर होते हैं तो उनकी जगह लेगा कौन? इस सवाल का जवाब हैं रियान रिकल्टन. इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की साउथ अफ्रीका टीम में नहीं चुना गया है. लेकिन, अगर डोनोवन बाहर होते हैं तो इसके पूरे आसार हैं कि साउथ अफ्रीका टीम में उन्हें जगह मिल सकती है.

रिकल्टन को क्यों मिल सकता है मौका?

अब सवाल है रिकल्टन क्यों है प्रबल दावेदार? इस सवाल का जवाब SA20 में उनके किए प्रदर्शन में छिपा है. SA20 में रिकल्टन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस टी20 लीग में खेली 9 पारियों में 337 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल रहे हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156 से ऊपर का रहा है और उनके बल्ले से 24 छक्के बरसते दिखे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.