Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रेवाड़ी का ‘डुग्गू’ लापता: परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, लेब्रा डॉग की सूचना देने वाले को मिलेगा नकद इनाम; क्या आपने इसे देखा?

17

रेवाड़ी: रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर-26 स्थित शिव कॉलोनी से एक लेब्रा नस्ल का पालतू कुत्ता ‘डुग्गू’ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। शिव कॉलोनी निवासी मनीषा ग्रोवर ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

3 दिनों से घर से गायब है लेब्रा डॉग ‘डुग्गू’

मनीषा ग्रोवर ने बताया कि उनका आठ वर्षीय सफेद रंग का लेब्रा डॉग ‘डुग्गू’ पिछले तीन दिनों से घर से गायब है। डुग्गू केवल एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न सदस्य था, जो हर सुख-दुख में परिवार के साथ रहता था। डुग्गू के लापता होने के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घर में मातम का माहौल है, जैसे किसी अपने को हमेशा के लिए खो दिया हो।

मनीषा ग्रोवर ने भावुक होते हुए बताया कि डुग्गू के जाने के बाद घर में किसी का भी खाने-पीने में मन नहीं लग रहा है। परिवार के सदस्य हर आहट पर दरवाजे की ओर देखते हैं, इस उम्मीद में कि शायद डुग्गू लौट आया हो। परिवार ने आस-पास के सभी इलाकों, गलियों और बाजारों में डुग्गू की लगातार तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस कारण परिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉग को चोरी किए जाने की आशंका भी सता रही है। डुग्गू की सुरक्षित वापसी की आस में मनीषा ग्रोवर ने सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन और स्थानीय वार्डवासियों से शिव कॉलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की अपील की है, ताकि डुग्गू के बारे में कोई ठोस जानकारी मिल सके। परिवार ने क्षेत्रवासियों से हाथ जोड़कर अपील की है कि यदि किसी को भी डुग्गू के संबंध में जरा-सी भी जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस के मोबाइल नंबर 9050681207 या डॉग प्रेमी के नंबर 8168414596 पर संपर्क करें। एक छोटी-सी सूचना एक परिवार की खुशियां लौटा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.