Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का US को मैसेज, राहुल बोले- जितनी छाती पीट लें, मोदी झुक जाएंगे

34

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा अटैक किया है. इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर लेकर घेरा है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. इसी बीच जब अब इस डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बयान सामने आया. तभी पीयूष गोयल के बयान पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कमेंट किया है.

मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील को लेकर कहा, बातचीत चल रही है, लेकिन भारत किसी भी समय सीमा के दबाव में नहीं है. डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित है. राहुल गांधी ने उनके इसी बयान को लेकर अब पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

राहुल गांधी ने किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक खबर पोस्ट की है जिसमें पीयूष गोयल का बयान लिखा है कि डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित है. इसी बयान पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि पीयूष गोयल जितना चाहें अपनी छाती पीट सकते हैं, मेरे शब्दों पर गौर करें, मोदी-ट्रंप टैरिफ की समय सीमा के सामने झुक जाएंगे.

Rahul Gandhi Tweet

ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने दिया US को मैसेज

जहां एक तरफ राहुल गांधी ने पीयूष गोयल को घेरा है. वहीं, दूसरी तरफ मंत्री पीयूष गोयल ने इस डील को लेकर कहा, कोई भी समझौता तभी होगा जब वो देश के हित में होगा. उन्होंने बताया कि कृषि और ऑटोमोबाइल जैसे मामले अभी भी सुलझे नहीं हैं.

पीयूष गोयल ने कहा कि दो देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तभी संभव होता है, जब दोनों देशों को फायदा हो. भारत के हितों को सुरक्षित रखते हुए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अगर अच्छी ट्रेड डील बनती है तो भारत को विकसित देशों के साथ डील करने में कोई दिक्कत नहीं है.

टैरिफ की डेडलाइन हो रही खत्म

दरअसल, भारत दबाव में ट्रेड डील नहीं करेगा यह बयान इस समय सामने इसीलिए आ रहा है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 100 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाए थे, जिनमें भारत पर भी 26% का टैरिफ लगाया गया था. हालांकि, इसके बाद अमेरिका ने 90 दिनों के लिए इन टैरिफ पर रोक लगाई, अब टैरिफ पर लगाई गई यह रोक 9 जुलाई को समाप्त हो रही है. यही वजह है कि इस डील को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.