Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

अंडर गारमेंट्स में छिपाया MD ड्रग्स और लग्जरी कार से तस्करी! पुलिस ने दबोचे 3 तस्कर, सामने आया चौंकाने वाला ‘गोवा कनेक्शन

2

इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुंबई और गोवा में ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में दो युवतियों और एक युवक को दबोचा है. ये तीनों अंडर गारमेंट्स में छुपाकर ड्रग्स सप्लाई करते थे. इसी सप्ताह इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसी से पूछताछ के आधार पर इन तीनों की गिरफ्तारी की गई है. दो युवतियों में एक मुंबई और दूसरी मंदसौर की रहने वाली है.

तस्करी में गिरफ्तार प्रिंसिपल से मिला सुराग

इंदौर की कनाडिया पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त कार्रवाई करते हुए भोपाल के रहने वाले ड्रग्स तस्करी के आरोपी अवान शकील को गिरफ्तार किया था. उसके पास से ड्रग्स भी बरामद की थी. आरोपों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने वैभव उर्स बाबा के साथ ही दो युवतियों को भी गिफ्तार किया. ये तीनों मुंबई और गोवा के पब और बार में ड्रग्स सप्लाई करते थे.

लग्जरी कार से ड्रग्स की सप्लाई

इनके तार मंदसौर और राजस्थान के ड्रग्स तस्करों से जुड़े हैं. तीनों आरोपी मुंबई और गोवा के कुछ पब और बार संचालकों के संपर्क में रहते थे. तीनों आरोपियों के पास से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. साथ ही आरोपियों के पास से लग्जरी कारें मिली हैं. इन कारों की कीमत 32 लाख रुपए आंकी गई है. तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है.

आरोपियों से इनपुट मिलने के बाद और गिरफ्तारियां

इंदौर क्राइम ब्रांच ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही है. गोवा व मुंबई के कई पब और बार संचालक पुलिस के रडार पर हैं. आरोपियों के पास मिले सबूतों के आधार पर संभावना है कि इंदौर पुलिस गोवा व मुंबई जाकर दबिश देगी. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है “तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इनसे इनपुट मिलने के बाद अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.