Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक

24

बोकारो: जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी पंचायत स्थित सुईयाडीह गांव में सतेंद्र सोरेन का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. शव से कुछ दूरी पर जो मिला, उसने इस मामले को सीधे अवैध शराब माफिया से जोड़ दिया है.

शव से थोड़ी दूरी पर बड़े-बड़े प्लास्टिक ड्रम, शराब बनाने की सामग्री, नकली शराब के पैकिंग रैपर और भारी मात्रा में महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलें एक साथ बरामद हुईं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वहां संगठित तरीके से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद सभी लोग फरार हो गए. इतनी बड़ी अवैध फैक्ट्री आखिर कब से चल रही थी? स्थानीय पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? ग्रामीणों में इन सब सवाल को लेकर आक्रोश है. लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही बता रहे हैं.

गौरतलब है कि घटनास्थल से सटा हुआ है फुसरो नगर परिषद क्षेत्र, जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में इस खुलासे ने सियासी हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या इस अवैध नेटवर्क का पूरा सच सामने आएगा या मामला दबा दिया जाएगा.

मामले में पेटरवार थाना एवं जारीडीह थाना क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. इस संबंध में पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर हम लोग यहां पहुंचे. इसी दौरान बगल में ही शराब के साथ-साथ शराब के पैकिंग रैपर और बोतल भी बरामद हुआ है. पूरी घटनाक्रम की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.