Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बलौदाबाजार के सिमगा में डूबने से 3 युवकों की मौत, एनीकेट में पानी के तेज बहाव में बहे, एक ने बचाई जान

21

बलौदाबाजार: जिले में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई. मामला सिमगा थाना क्षेत्र के चंदिया पथरा गांव का है, जहां एनीकेट के पास पानी के तेज बहाव कुछ युवक बह गए. इनमें तीन युवकों की मौत हो गई. उनका शव पानी से बाहर निकाला गया है.

एक ने बचाई जान: बहाव के दौरान एक युवक ने एनीकेट पर बने पत्थर को पकड़ लिया. इससे वह बहने से बच गया और सुरक्षित रहा. वहीं, सिमगा पुलिस और गांव के लोगों ने मिलकर बड़ी मेहनत से उस युवक को पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई.

मृतकों की पहचान

  • भावेश साहू, पिता संतराम साहू, तारबहार बिलासपुर का रहने वाला
  • मुकेश साहू, पिता मानसिंह साहू
  • दुलेश्वर साहू, पिता मानसिंह साहू

घूमने आए थे युवा: दीपावली की छुट्टी के चलते बिलासपुर का रहने वाला एक युवक अपने बाकी दोस्तों से मिलने सिमगा आया था. यहीं से सभी दोस्त एनीकेट घुमने आए थे. फिलहाल सिमगा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.