Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ‘मावठा’ का अलर्ट! बारिश के साथ लौटेगी कड़ाके की ठंड, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

18

भोपाल : इस साल रिकॉर्ड तोड़ ठंड से पूरा मध्य प्रदेश ठिठुर गया पर अबतक मावठा की बारिश नहीं दर्ज की गई है. आमतौर पर दिसंबर के अंत में या जनवरी की शुरुआत में मावठा की बारिश होने के आसार रहते हैं. इसी बीच मौसम विभाग का एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि अगले 2-3 दिनों में मध्य प्रदेश में भीषण ठंड से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. वहीं, 26 जनवरी से पहले या उसके आसपास मावठे की बारिश होने की संभावना बन सकती है.

ईरान लाएगा मध्य प्रदेश में मावठा!

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. तृषाणु बनिक के मुताबिक, ” आगामी 2-3 दिनों में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने मिल सकता है, जिससे भीषण ठंड से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है. वहीं, उत्तर पश्चिम में ईरान के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोम (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) देखा जा रहा है. इसके साथ एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जो बारिश करा सकती है. ये ट्रफ लाइन 19 जनवरी को देश के पश्चिमी हिस्से को छू सकती है.” ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 26 जनवरी से पहले या उसके आसपास मध्य प्रदेश में मावठे की बारिश हो सकती है.

फिर पड़ेगी गलन वाली ठंड?

आमतौर पर जब ठंड के मौसम में बारिश होती है तो गलन का एहसास होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक ओर जहां बारिश होने की वजह से धूप नहीं निकलती तो साथ ही मौसम में ठंडक और नमी घुल जाने से गलन जैसा एहसास होता है. इसकी वजह से दिन और रात के तापमान का अंतर कम हो जाता है और दिन भी ज्यादा ठंड लगती है.

अगले हफ्ते बदलेगा मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिक डॉ. तृषाणु बनिक के मुताबिक, 17 जनवरी तक मध्य प्रदेश में ठंड का यलो अलर्ट जारी है लेकिन 18 जनवरी से तापमान में कुछ वृद्धि देखी जाएगी. इसके कुछ दिन बाद तक तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं होगा. लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अगले एक हफ्ते के अंदर मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा.

मध्य प्रदेश में भीषण ठंड का दौर है जारी

आमतौर पर देश में मकर संक्रांति के बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी नजर आने लगती है. देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने भी लगा है लेकिन मध्यप्रदेश में ठंड कुछ देरी से ही वापसी करती है. फिलहाल मध्य प्रदेश पर पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं का जोरदार असर है और खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है. शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में कोहरा छाया रहा, वहीं मंदसौर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है. मौसम विभाग ने शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी और मैहर जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट बरकरार रखा है.

कहां कितना रहा तापमान?

स्थान/शहर तापमान
मंदसौर 2.5
करौंदी (कटनी) 2.7
शाजापुर 3.3
शहडोल 3.5
पचमढ़ी 3.8
राजगढ़ 4.5
उमरिया 5.3
मंडला 5.6
रीवा 5.8
ग्वालियर 5.9
भोपाल 6
इंदौर 6.2
उज्जैन 7.5
जबलपुर 8.8
तापमान डिग्री सेल्सियस में

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.