Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच के लिए आईफोन... Dholpur Court Action: धौलपुर कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 3 दिन अवैध हिरासत में रखने पर थानाधिकारी और जां... UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ...

राणा बलचौरिया मर्डर केस में SSP मोहाली के बड़े खुलासे, गिरफ्तार शूटरों ने बताए चौंकाने वाले सच

30

मोहाली: कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया हैं। पुलिस ने बीते दिन पश्चिम बंगाल से 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोहाली SSP हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि इन शूटरों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। इस केस में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन मुख्य शूटर और एक अन्य व्यक्ति फरार हो गए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान पाठक, तरनदीप सिंह, सुखशेरपाल सिंह आकाश के रूप में हुई है और चौथा व्यक्ति अभी भी फरार है। हमलावर 2 महीने से राणा बलचौरिया को टारगेट करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी पहले भी एक-दो टूर्नामेंट में राणा बलचौरिया को मारने आए थे लेकिन किसी वजह से वे कामयाब नहीं हो पाए थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शूटर खरड़ इलाके में ठहरे हुए थे और उन्होंने वहां किराए पर कमरा लिया था। इसी स्थान से घटना से पहले इलाके की रेकी की और योजना तैयार की गई। अधिकारियों के अनुसार, पूरी साजिश को गैंगस्टर डोनी बल के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर एशदीप सिंह अंजाम तक पहुंचा रहा था। यही नहीं आरोपी शूटरों को समय-समय पेमेंट भी मिलती रही। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि, इस मामले में कितने  पेमेंट हुई।

गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि 15 दिसंबर, 2025 की शाम को मोहाली के सोहाना में एक टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने राणा को सेल्फी लेने के लिए रोका था। जैसे ही वह रुके, उन पर पास से गोली चलाई गई और हमलावर मोटरसाइकिल पर भाग गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटरों की पहचान अमृतसर के आदित्य कपूर उर्फ ​​मक्खन और करण पाठक के तौर पर हुई है, जो डॉनी बल गैंग से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दोनों शूटर समेत कुल 3 लोग शामिल थे।

मोहाली पुलिस ने एक संदिग्ध शूटर का एनकाउंटर किया

गौरतलब है कि मोहाली के सोहाना में कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया की गोली मारकर हत्या करने वाले एक संदिग्ध शूटर का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस ने कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ ​​राणा बलचौरिया मर्डर केस के शूटर का मोहाली के लालरू में एनकाउंटर कर उसे मार गिराया। शूटर की पहचान हरपिंदर उर्फ ​​मिद्दू के तौर पर हुई है, जो नौशेरा पन्नुआं, तरनतारन का रहने वाला था। आरोपी को पुलिस टीम के साथ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.