Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच खुले पंजाब के स्कूल, अभिभावकों ने उठाई छुट्टियां बढ़ाने की मांग

30

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच आज से पूरे पंजाब में स्कूल दोबारा खुल गए हैं। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में पहले से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। मौसम की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों को उम्मीद थी कि सरकार की ओर से छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कोई नया आदेश जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूल आज बुधवार से खुल गए। स्कूल खुलते ही अभिभावकों ने बच्चों की सेहत को लेकर चिंता जताई है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण ठंड के कारण बच्चे ठीक से पेंसिल तक नहीं पकड़ पा रहे हैं, ऐसे में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। वहीं बच्चे कई बीमारियों की चपेट में भी आ सकते है। ऐसे में सरकार को छुट्टियां बढ़ानी चाहिए, जैसे ही मौसम थोड़ा ठीक हो तो स्कूल खोले जाएं।

उधर, मौसम विभाग ने घने से घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में बहुत घनी धुंध (Very Dense Fog) छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर और एसबीएस नगर जिलों में कई स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। घनी धुंध के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.