Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

सोमा मुंडा हत्याकांड से उबल उठा खूंटी, आदिवासी समाज का बंद रहा सफल, प्रशासन को सौंपा मांग पत्र

29

खूंटी: पड़हा के राजा और अबुआ झारखंड पार्टी (एजेपी) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ गुरुवार को खूंटी जिला पूरी तरह ठप रहा. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आदिवासी समाज के लोगों ने चाईबासा, सिमडेगा और जमशेदपुर मार्ग समेत शहर के सभी प्रमुख रास्तों को जाम कर दिया. इस दौरान पूरे जिले में जीवन-जन्य गतिविधियां थम गईं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी रही रोक

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने दोपहिया वाहनों तक को रोक दिया और नारेबाजी करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद सोमा मुंडा का शव जुलूस के रूप में भगत सिंह चौक लाया गया, जहां सड़क के बीच शव रखकर प्रदर्शनकारियों ने डीसी और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे.

आदिवासी संगठनों की प्रमुख मांग

करीब साढ़े चार बजे खूंटी डीसी आर. रॉनिटा और एसपी मनीष टोप्पो भारी सुरक्षा व्यवस्था में पहुंचे. आदिवासी नेता मार्शल बारला ने भीड़ की ओर से मांग पत्र अधिकारीगण को सौंपा, जिसमें हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 5 करोड़ मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, उच्चस्तरीय जांच और सोमा मुंडा को ‘शहीद’ का दर्जा देने की थीं. डीसी ने परिजनों से मिलकर सरकार को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ शांत हुई और जाम हटाया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव चलागी ले जाया गया.

सांसद और विधायक की अनुपस्थिति से लोग दिखे नाराज

इस दौरान रांची, जमशेदपुर और खूंटी के कई आदिवासी नेता मौके पर मौजूद रहे. नेताओं ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे आदिवासी अस्मिता पर हमला बताया और न्याय की मांग की. सांसद और विधायक की अनुपस्थिति को लेकर भी नाराजगी दिखी तथा लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए.

पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

शाम होते होते पूर्व मुख्यमंत्री एवं खूंटी के पूर्व सांसद अर्जुन मुंडा मृतक नेता के घर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर पूर्व मंत्री देवकुमार धान, गीताश्री उरांव, मार्शल बारला, दुर्गावती ओड़ेया, मंगल सिंह मुंडा, विनसाय मुंडा, चंद्रप्रभात मुंडा, शंकर मुंडा, निशा उरांव समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक नेता मौजूद रहे.

गौरतलब है कि बुधवार की रात जमुवादाग के पास अज्ञात अपराधियों ने सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से पैतृक गांव लौट रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.