Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Punjab में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के दूसरे फेज की शुरुआत, CM Mann ने लांच किया App

22

पंजाब में आज ”युद्ध नशे विरुद्ध” के दूसरे फेज की शुरुआत की गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज जालंधर से ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ कैंपेन के दूसरे फेज की शुरुआत की है। इस बारे में फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक समागम रखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशे के खिलाफ युद्ध गुस्से से नहीं बल्कि लहर से जीता जाएगा।

पंजाबी ऐसी कौम है जो किसी चीज को खत्म करने का बीड़ा उठाती है और उसे खत्म करके ही दम लेती है। हर कदम मकसद की तरफ एक कदम है। लोगों का साथ मिलना चाहिए, पुलिस की सख्ती नहीं। पहले फेज की शुरूआत फतेहगढ़ साहिब में 1 मार्च 2025 में हुई थी। इन 9 महीनों में करीब 29,980 NDPS एक्ट के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही 42 हजार तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। पंजाब के कई गांव, हलकों, इलाकों में बुलडोजर एक्शन लिया गया। तस्करों के घर ध्वस्त किए गए।

लांच की ऐप:

इस संबंधी जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के मुख्य सचिव कैप सिन्हा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा एक ऐप लांच किया गया है। जोकि एक गांव के पहरेदार की तरह काम करेगा। इस ऐप का एक्सेस गांव के पहरेदार के पास होगा। गांव में कौन नशा बेचता है और उसकी जानकारी, घर का पता सारी जानकरी पहुंचेगी। फिर ऐप को डेयरेक्ट सीएम  भगवंत मान और पंजाब पुलिस डीजीपी करेंगे। उसके बाद कार्रवाई शरू की जाएगी। तस्कर की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

नंबर किया जारी:

इसके साथ ही गांव में विलेज डिफेंस कमेटी बनाई गई है। इसमें सभी गांव के ही लोग शामिल होंगे और इन कमेटियों से डेढ़ लाख वालंटियर जुड़े हैं जोकि पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। इन सभी को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके साथ ही पूरी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री के कार्यालय में होगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। जहां सरकार ने ऐप लांच की वहीं एक नंबर (98991-00002) भी जारी किया है, जिस पर मिस कॉल करने पर विजेल डिफेंस के मैंबर बन जाएंगे। इसके साथ ही ही 13 फरवरी को गांव की पहरेदारी की सभी भी की जाएगी।

वहीं, स्पेशल DGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि कैंपेन का दूसरा फेज शुरू हो गया है। 19,500 डिस्ट्रिक्ट वार्ड कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटियों में 50,000 मेंबर हैं, जो कैंपेन में पंजाब पुलिस और सरकार के साथ काम कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.