Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

भक्ति या चमत्कार! 120 घंटे तक हनुमान और मां दुर्गा की परिक्रमा करता रहा कुत्ता, जब हालत हुई नाजुक तो डॉक्टरों ने दी ‘फ्रूट थेरेपी

25

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नंदपुर गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक प्राचीन मंदिर में एक कुत्ता चर्चा का केंद्र बना हुआ है. दावा किया जा रहा है कि इस कुत्ते ने लगातार 5 दिनों (120 घंटे) तक भूखे-प्यासे रहकर हनुमान जी और मां दुर्गा की परिक्रमा की. अब इस कुत्ते को ‘चमत्कारी’ मानकर लोग दूर-दूर से इसकी पूजा करने पहुंच रहे हैं.

ग्रामीणों के अनुसार, यह कुत्ता पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में बिना कुछ खाए-पिए लगातार मूर्तियों की परिक्रमा कर रहा था. थकान और कमजोरी के कारण जब कुत्ता निढाल होकर गिर गया, तो मंदिर कमेटी ने उसे सम्मानपूर्वक गद्दे पर लिटाकर रजाई ओढ़ा दी. देखते ही देखते यह बात पूरे इलाके में फैल गई और मंदिर में मेले जैसा माहौल बन गया.

चढ़ा रहे रुपये और प्रसाद

हैरानी की बात यह है कि मंदिर में उमड़ा जनसैलाब अब भगवान के साथ-साथ इस कुत्ते की भी पूजा कर रहा है. श्रद्धालु कुत्ते के आगे मत्था टेक रहे हैं, प्रसाद चढ़ा रहे हैं और चढ़ावे के रूप में रुपये-पैसे भी दे रहे हैं. लोगों का मानना है कि इस कुत्ते पर कोई दैवीय कृपा है, इसलिए वे इससे मन्नतें भी मांग रहे हैं. मंदिर के बाहर खिलौने और प्रसाद की दुकानें भी सज गई हैं.

डॉक्टरों ने शुरू की ‘फ्रूट थेरेपी’

लगातार भूखे रहने के कारण कुत्ते की हालत काफी नाजुक हो गई है. उसने दूध और रोटी खाने से भी इनकार कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख पशु चिकित्सकों (Veterinary Doctors) को बुलाया गया.

डॉ. अश्वनी चित्रांश ने बताया- कुत्ते ने कई दिनों से कुछ नहीं खाया है, जिससे उसके शरीर में पानी और मिनरल्स की भारी कमी हो गई है. उसकी जान बचाने के लिए उसे ग्लूकोज, मल्टी-विटामिन की ड्रिप और फ्रूट थेरेपी दी जा रही है ताकि जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके.

भारी पड़ रही है श्रद्धा

फिलहाल, मंदिर में आस्था और अंधविश्वास के बीच की लकीर धुंधली पड़ती दिखाई दे रही है. विज्ञान जहां इसे कुत्ते की शारीरिक स्थिति और बीमारी से जोड़कर देख रहा है, वहीं भक्तों की भीड़ इसे साक्षात चमत्कार मान रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.