Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व

अमृतसर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग घायल

42

अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के टाली वाला चौक के पास स्थित गली नंबर 9 में दोपहर करीब 1 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे में इमारत की तीन मंजिलें पूरी तरह से ढह गईं, जबकि मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह इमारत निर्माणाधीन थी और उसमें काम चल रहा था। अचानक हुए इस हादसे के कारण आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। जैसे ही इमारत गिरने की आवाज आई, धूल का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत के गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास की दुकानों में बैठे लोग घबराकर बाहर निकल आए। कई दुकानदारों ने बताया कि हादसे के वक्त इमारत में कुछ लोग मौजूद थे, जिससे मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.