Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

बिजली कर्मचारी का शव भाखड़ा नहर से बरामद, JE ने बताई ये वजह, ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे घर

30

टोहाना : टोहाना में बिजली निगम के असिस्टेंट फोरमैन विकास कुमार (37) का शव लापता होने के 6 दिन बाद बुधवार को भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने साधनवास इलाके में SDRF की मदद से शव को नहर से निकाला। मृतक विकास कुमार 2 जनवरी से लापता था।

जानकारी के अनुसार, चरखी दादरी जिले के तिवाला निवासी विकास कुमार टोहाना की नहर कॉलोनी में रहते थे। वे 2 जनवरी को शाम 5 बजे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर की ओर गए थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था, जिसकी आखिरी लोकेशन नहर के पास पाई गई थी।

2 जनवरी को हुआ था लापता

जेई सुशील कुमार ने बताया कि विकास कुमार 2 जनवरी से लापता थे। परिजनों के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। विकास की तलाश में भाखड़ा नहर में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा था, क्योंकि उनके मोबाइल की लोकेशन भी नहर के पास मिली थी। उन्होनें अंदेशा जताया है कि रोड की हालत खराब होने की वजह से वह नहर में गिरे होंगे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है : थान प्रभारी

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि विकास कुमार का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जाखल इलाके से शव मिलने के कारण जाखल और शहर पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.