Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

कैथल के जखोली अड्डा स्लम बस्ती बनी लोगों के लिए सिरदर्द, जानें क्या है वजह

26

कैथल: कैथल के जखोली अड्डे की स्लम बस्ती स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। बीती रात बस्ती के पास खड़ी लगभग आठ गाड़ियों के ड्राइवर साइड के शीशे तोड़कर चोरों ने उनमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुछ वाहनों से बैटरियां भी चोरी हुईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक आरोपी की पहचान बस्ती के ही निवासी के रूप में हुई। स्थानीय लोग जब आरोपी की तलाश में बस्ती में पहुंचे, तो वहां के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की। इससे गुस्साए लोग सड़क पर जाम लगाने के लिए एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

मौके पर फॉरेंसिक टीम और CIA स्टाफ भी पहुंचा हुआ है, जो घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह स्लम बस्ती लगातार आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। लोगों के अनुसार, यहां के युवक रात को चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। धान और गेहूं के सीजन में यह लोग ट्रकों से अनाज की बोरियां तक चोरी कर लेते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध स्लम बस्ती को यहां से हटाया जाए ताकि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनी रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.