Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

इंदौर में दूषित पानी से दहशत में रहवासी, भागीरथपुरा में खाली होने लगे मकान

5

इंदौर भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदे पानी के कारण कई लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग अभी भी इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं. इस घटनाक्रम के बाद अब भागीरथपुरा में रहने वाले लोगों में भी दशहत है. जिसके कारण भागीरथपुरा के कुछ रहवासी अपने रिश्तेदारों के यहां रहने चले गए हैं. जो लोग वहां पर किराए से रह रहे थे वह अपने गांव वापस पलायन कर रहे हैं.

मौतों के बाद भागीरथपुरा में दहशत का माहौल
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण कई लोग बीमार हुए और कई लोग की मौत हो गई. उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा इंदौर में विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के काम किए जा रहे हैं. लेकिन लोगों में अभी भी दशहत का माहौल है. जिसके कारण भागीरथपुरा में रहने वाले कुछ लोग अपने इंदौर के ही अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों के यहां चले गए.

पलायन करने को मजबूर रहवासी
सागर के रहने वाले शुभम कोरी अपनी पत्नी रोशनी कोरी, दो बच्चों और मां के साथ पिछले 9 महीनों से भागीरथपुरा में रह रहे हैं. लेकिन अचानक से भागीरथपुरा में दूषित पानी की चपेट में उनकी मां और छोटा बेटा आ गया. गंदे पानी के सेवन करने के कारण वह बीमार हो गए. जिसके कारण वह काफी दहशत में आ गए और उसके बाद अब वह भागीरथपुरा छोड़कर वापस अपने गांव सागर रहने के लिए जा रहे हैं.

भागीरथपुरा में अधिकतर लोग यूपी और बिहार के
शुभम कोरी की पत्नी रोशनी का कहना है कि, ”वह इंदौर में काम की तलाश में कई सपने लेकर आए थे. लेकिन गंदे पानी के कारण आज वह भागीरथपुरा छोड़कर अपने ही गांव सागर में रहने के लिए जा रहे हैं.” ऐसे कई और परिवार हैं जो गुपचुप तरीके से वहां से पलायन कर गए. भागीरथपुरा में अधिकतर बिहार और उत्तर प्रदेश के मेहनत मजदूरी करने वाले लोग निवास करते थे. गंदे पानी से मौत के मामले सामने आने के चलते वह गुपचुप तरीके से अपना कामकाज समेट कर वहां से पलायन कर अपने गांव रवाना हो गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.