Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चंडीगढ़ में दीपावली के दिन पुलिस कंट्रोल रूम को मिलीं 494 कॉल्स, पटाखों और आगजनी से जुड़ी घटनाओं की ... बठिंडा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार झुग्गी में घुसी, सोते हुए पिता-बेटी गंभीर रूप से घायल— बाइक भी क्ष... बठिंडा में पुलिस की गाड़ी ने व्यक्ति को कुचला, मदद करने के बजाय मौके से भागे मुलाजिम— एंबुलेंस कर्मि... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात, पीएयू गेट के पास क्रेटा कार सवार दंपति पर एक्टिवा सवार ने ताबड़तोड़ चल... लुधियाना में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, गिल रोड दाना मंडी के पास झुग्गी में सो रहे 5 साल के बच्चे ... लुधियाना के कैलाश नगर रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दिवाली की रात पटाखों से जलकर लाखों का स... परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास का स्थान बदला, अब 15 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब में होगा समागम हरियाणा के हांसी जिले के राखीगढ़ी गांव से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे छह दोस्तों की सड़क हादसे... हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर और पैतृक गांव मिर्जापुर में मनाई दीपावली, प्रदेशवास... लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भावुक हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज, 1990 के पहले उपचुनाव की यादें की...

India vs SA: Virat Kohli के अचानक इंडिया लौटने पर फैंस ने लगाए कयास, बोले- “बेबी आने वाला है”

68

इंदौर। बाॅलीवुड के पावर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की प्रोफेशनल बॉन्डिंग को भी लोग काफी पसंद करते हैं। खबरें हैं कि अनुष्का इन दिनों अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के ऐसे कई वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, अब हाल ही में विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के कारण अपने घर लौटे हैं। इस खबर को सुनते ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।

अनुष्का के लिए वापस आए विराट

बता दें कि विराट कोहली प्रिटोरिया में चल रही तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड गेम के लिए वहां गए थे। लेकिन इमरजेंसी के चलते उन्होंने मैनेजमेंट से भारत लौटने की बात कही। इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद अनुष्का की डिलीवरी होने वाली है। जल्द ही जूनियर कोहली आने वाला है। इस वजह से विराट को अपने देश वापस लौटना पड़ रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बच्चा आने वाला है।” वहीं, एक और ने लिखा, “डिलीवरी टाइम हो गया है अनुष्का का शायद।”

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

एक अन्य ने कमेंट किया, “बेबी ब्वॉय आने वाला है।” हालांकि, विराट इमरजेंसी में इंडिया वापस जरूर आए हैं, लेकिन वे बाद में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए विराट जोहानसबर्ग वापस जाएंगे। अनुष्का और विराट के क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में हार के बाद अनुष्का ने विराट को गले लगाकर संभाला था। इस वीडियो को देख फैंस काफी इंप्रेस हुए। विराट और अनुष्का शर्मा ने अभी तक सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.