Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड SI हत्या मामले में बड़ा खुलासा, गांव के ही व्यक्ति ने दिया था वारदात को अंजाम

16

गन्नौर: गन्नौर के राजपुर गांव में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसआई दलबीर की हत्या में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। हत्या के 4 दिन बाद दिव्यांग दलबीर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव के ही सुरेंद्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीती 1 जनवरी को दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड 60 वर्षीय दलबीर की कमरे में मृत मिलने के सूचना मिली थी। मृतक के बेटे संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता घर के पास प्लॉट में मिठाई के डिब्बे बनाने की फैक्टरी में सोए हुए थे। सुबह जाकर देखा तो कमरे में उसके पिता मृत हालत में पड़े हुए थे।

सिर पर मिले थे गहरे घाव

संदीप ने बताया कि उसके पिता के सिर पर चोट के गहरे घाव थे। शव के पास ही टूटी हुई बैसाखी पड़ी हुई थी। शिकायत में संदीप ने बताया कि उसके पिता से रात को उसके ताऊ राममेहर मिलकर गए थे। इसके बाद गांव के सुरेंद्र को मिलकर जाते हुए देखा गया था।

दोनों ने रात को पी शराब

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि संदीप की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। 4 दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। उन्होनें बताया कि आरोपी सुरेंद्र और मृतक दलबीर रात को बैठकर शराब पी रहे थे।

रिश्ते को लेकर उतारा मौत के घाट

एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि शराब के नशे में दोनों में बड़ा नाता (रिश्ते में बड़ा होना) को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में आरोपी सुरेंद्र ने दलबीर की बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी सुरेंद्र को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.