Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक बार फिर भूकंप से डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता, लोगों में खौफ का माहौल

35

उत्तरकाशी। उत्तराखंड उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जनपद मुख्यालय तथा मनेरी क्षेत्र में भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। बता दें कि यह भूकंप अलसुबह 3:49 बजे आया। जमीन के 5 किलोमीटर भीतर भूकंप का केंद्र था।

फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। दरअसल इस वक्त पहाड़ी क्षेत्र पहले से ही बारिश और भूस्खलन से जूझ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले में कई स्थानों पर दरार की वजह से दहशत है, ऐसे में भूकंप का भी आना लोगों के लिए और भी डर की वजह बन रहा है।

इस साल कई बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तरकाशी में भूकंप के ये झटके इसी साल कई बार लग चुके हैं। इसी साल 7 अप्रैल 2023 को भी यहां भूकंप आया था। जानकारी के मुताबिक तब भूकंप की तीव्रता 3.0 रही थी। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के नजदीक माण्डो गांव के जंगलों को बताया गया था। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर ये वो जिले हैं जहां भूकंप अक्सर आता रहता है। उत्तरकाशी जिले में लोगों ने एक साल में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.