Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...

पलामू कोर्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

31

पलामूः मंगलवार के सुबह पलामू सिविल कोर्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने के बाद कर्मियों के बीच थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि कोर्ट के कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाया. अगलगी की इस घटना में कोर्ट को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कोर्ट बिल्डिंग में लगे कंट्रोल पैनल के तार जल गए हैं.

समाचार लिखे जाने तक कोर्ट के कंट्रोल पैनल को ठीक करने का कार्य चल रहा था. वहीं, आग लगने का कारण 45 मिनट तक कोर्ट का कार्य प्रभावित रहा. पलामू व्यवहार न्यायालय के रजिस्ट्रार कमल प्रकाश ने आगलगी की पुष्टि करते हुए बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है. कोर्ट के कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाया.

दरअसल, मंगलवार की सुबह 11:30 के करीब पलामू कोर्ट के कंट्रोल पैनल में अचानक आग लग गई थी. मौके पर मौजूद कोर्ट के कर्मियों में दो फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाया. वहीं, जानकारी मिलने के बाद कोर्ट के वरीय न्यायिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

इघर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. आग पर काबू पाए जाने के बाद कोर्ट का कार्य नियमित रूप से शुरू हो गया. कोर्ट का कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम ठीक से काम कर रहा है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद कोर्ट के कई हिस्से के बिजली कट गई है, जिसे बहाल करने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.